गिरडीह, मई 31 -- ​जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड का धर्मपुर गांव पिछले एक सप्ताह से पूरी तरह अंधेरे में डूबा हुआ है। भीषण गर्मी के इस मौसम में बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव की बत्ती गुल होने से न सिर्फ लोगों की रातें काली हो रही है, बल्कि रोजमर्रा के जरूरी काम भी ठप पड़ गए हैं। बिजली संकट को लेकर अब ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है और विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ​ग्रामीणों ने बताया कि पिछले सात दिनों से बिजली न होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी इस उमस भरी गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। ​खेती-बाड़ी ठप है। बिजली के अभाव में किसानों के मोटर बंद पड़े हैं, जिससे फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। मोबाइल चार्ज करने से लेकर पानी की सप्लाई और अन्य जरूरी घरेलू काम पूरी तरह प्रभावित हो ...