गिरडीह, फरवरी 10 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के धर्मपुर गांव स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ श्री - श्री 108 श्री रुद्र शक्ति सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा नामक यज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। कलश यात्रा के लिए यज्ञ कमेटी के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कलश यात्रा यज्ञ परिसर से शुरू होकर गांडेय बाजार, मोहदा मोड़ सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए नायकडीह गांव स्थित तालाब पहुंचेगी। कलश यात्रा में गांडेय, मोहनडीह, धर्मपुर सहित विभिन्न गांवों के लगभग 11 कन्या कुमारी और महिलाओं को शामिल होने की संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.