नवादा, मार्च 9 -- ​नवादा/हिसुआ, ​हिसं/निसं। परम पूज्यपाद श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी के दो दिवसीय 138वें जन्म महोत्सव के क्रम में रविवार को ब्रह्ममुहूर्त में वेद मांगलिक मंत्र पाठ के बाद नह्वत और उषा कीर्तन का विहंगम आयोजन हुआ। हिसुआ प्रखंड के मंझवे स्थित मुहूर्त मैरिज हॉल के प्रांगण में अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ धर्म उत्सव का आरंभ हुआ। प्रार्थना व आरती के बाद सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। ​ऋत्विक प्रेमचंद साव की अगुआई में शुरू हुए महोत्सव में स्थानीय और दूर-दराज के श्रद्धालुओं का अपार जुटान सत्संग की भव्यता और सौंदर्य बढ़ाता रहा। उषा कीर्तन के बाद समवेत विनती प्रार्थना, नामजप, धर्मग्रंथ पाठ के बाद माताओं द्वारा 138 दीप प्रज्जवलन एवं मातृ सम्मेलन हुआ। दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में संगीत अनु...