चित्रकूट, अगस्त 21 -- चित्रकूट/सीतापुर, संवाददाता। पिछले कई दिनों से यूपी-एमपी इलाके में रुक-रुककर हो रही जोरदार बारिश से मंदाकिनी लगातार तीसरे दिन उफान पर रही। नदी का जलस्तर बारिश के साथ उतार-चढ़ाव ले रहा है। गुरुवार की देर रात मंदाकिनी का जलस्तर काफी कम होने के बाद राहत मिलने की संभावना दिखने लगी थी। लेकिन इसके बाद रात में करीब सात घंटे हुई जोरदार बारिश से शुक्रवार को फिर मंदाकिनी उफान पर आई। मंदाकिनी का जलस्तर खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: खतरे के निशान से पौने तीन मीटर ऊपर पहुंची मंदाकिनी, चित्रकूट-सतना मार्ग बंदरामघाट में जलभराव रामघाट में करीब डेढ़ सैकड़ा दुकानें जलमग्न रही। आरोग्यधाम का रपटा लगातार तीन दिन से डूबा होने से आवागमन बंद चल रहा है। रामघाट में आरती स्थल डूबा हुआ है। निर्मोही अखाड़ा व ...