चित्रकूट, अगस्त 31 -- चित्रकूट। मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने मप्र सीएम के बाद अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी आ रहे है। मुख्यमंत्री मंगलवार की दोपहर चित्रकूट पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लेंगे। एक दिन पहले रविवार को मप्र के सीएम डा मोहन यादव चित्रकूट पहुंचे थे और बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री वितरण के साथ नुकसान की भरपाई करने का भरोसा दिया था। धर्मनगरी चित्रकूट में मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ के दौरान यूपी-एमपी का ज्यादातर इलाका जलमग्न हो गया था। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी की सड़कों और गलियों में जमा मलबा, चल रही साफ-सफाईप्रभावित क्षेत्रों में नुकसान बाढ़ के दौरान करीब पांच सौ से अधिक दुकानें और मकान मंदाकिनी की चपेट में आए थे। दो से तीन मंजिला मकान जलमग्न होने पर उनमें फंसे परिवारों को स...