हरिद्वार, जून 2 -- धर्मनगरी में मंगलवार को धूप की तपिश से लोग परेशान रहे। गर्मी ने पसीने निकाल दिए। दोपहर में तपती धूप के बीच लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। शाम के समय भी उमस बनी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा था। तापमान में बढ़ोतरी के साथ धर्मनगरी में गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान सोमवार को दोपहर में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाजार में भी ग्राहकों की भीड़ घट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान क...