हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में गुरुवार को इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे गर्मी और बढ़ गई है। बढ़ते पारे के साथ शहर में तपिश का प्रकोप साफ नजर आ रहा है। तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है और आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बुधवार को यह क्रमशः 39 और 19 डिग्री सेल्सियस था। तापमान में इस बढ़ोतरी का असर सुबह से ही दिखने लगा था। यह भी पढ़ें- आठ बजे से ही शुरू हो गया सूरज का आग उगलना दिन चढ़ने के साथ धूप की तीव्रता बढ़ती गई, जिससे लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो गया।हालात ऐसे हैं कि कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.