हरिद्वार, मई 19 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में मंगलवार को गर्मी का प्रकोप जारी रहा। पूरा दिन धूप की तपिश और भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। दोपहर के समय लू चलने से लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बढ़ती गर्मी के बीच अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को धर्मनगरी में भीषण गर्मी से लोगों के पसीने निकल गए। तपती धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों को बड़ी दिक्कत उठानी पड़ी। सुबह से शाम तक लोगों को गर्मी ने परेशान किया। उधर आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह भी पढ़ें- धर्मनगरी में अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में ...