बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। पौराणिक मखौड़ा धाम में धर्म ध्वजा फहराकर 84 कोसी परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। महंत गयादास के नेतृत्व में काफी संख्या में प्रदेश के विभिन्न जनपदों व अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र मनवर नदी में स्नान किया। मखौड़ा रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। उसके बाद धर्मध्वजा फहराकर जयघोष किया गया। फिर रामनाम उदघोष करते हुए श्रद्धालु पैदल अवध धाम से जुड़ी भूमि की परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े। महंत गयादास के साथ निकले साधु-संतों व श्रद्धालुओं का मखौडा़, वेरता, येरता, कोहराएं होते हुए आगे के रास्ते पर जगह-जगह स्वागत हुआ। रास्त में कई स्थनों पर भक्तों ने विश्राम स्थल बना रखा था। जहां पर परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को जलपान के साथ सेवा की। सुबह 10 बजे के करीब 84 कोसी परिक्रमा यात्र पहले पड़ाव रामरेखा म...