गढ़वा, दिसम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की पहल व देखरेख में सामाजिक-प्रशासनिक सहयोग से संचालित आइये खुशियां बांटें अभियान रविवार को लगातार 15वें दिन भी जारी रहा। अभियान की शुरुआत के बाद गढ़वा सदर प्रखंड के धरमडीहा क्षेत्र में महादलित व दलित समुदाय के जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। उक्त अवसर पर बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को गर्म वस्त्र, चप्पल सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई ताकि ठंड के मौसम में उन्हें तत्काल राहत मिल सके। वितरण के दौरान टीम के सदस्यों ने लोगों से संवाद भी किया और बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। एसडीएम और उनके सहयोगियों ने बताया कि बीते 15 दिनों से यह अभियान निरंतर विभिन्न वंचित बस्तियों में चलाया जा रहा है और अब तक हजारों जरूरतमंद लोग...