रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय आदिवासी धर्मपरिषद का संवाद कार्यक्रम सोमवार को मध्यप्रदेश के बालाघाट स्थित कमला नेहरू भवन में आयोजित हुआ। इसमें आदिवासियों के धर्मकोड, पेसा कानून और संवैधानिक मामलों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अतिथि के रूप में देवकुमार धान, प्रेमशाही मुंडा और अभय भुटकुंवर शामिल हुए। परिषद के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमशाही मुंडा ने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों की संवेदनहीनता पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकार, धर्मकोड, जमीन की लूट और अन्य मसलों पर सरकारें उदासीनता दिखा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों के संसाधनों का इस्तेमाल कर उन्हीं का शोषण और दमन किया जा रहा है। इसलिए, उन्होंने राष्ट्र के आदिवासियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.