गाज़ियाबाद, अगस्त 23 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कंप्यूटरीकृत धर्मकांटे में इलेक्ट्रॉनिक चिप लगाकर सरिया चोरी करने वाले गिरोह का स्वाट टीम और कविनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संयुक्त टीम ने रविवार को गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी का 41.78 टन सरिया और इसे ढोने में इस्तेमाल किया जा रहा ट्रक बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों समेत कई अन्य साथियों के नाम बताए हैं। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट की स्वाट टीम अपराध शाखा को सरिया चोरी करने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर कविनगर पुलिस को साथ लेकर संयुक्त टीम ने रविवार को घेराबंदी की। टीम ने चार आरोपियों को उस समय दबोच लिया, जब वह उद्योग कुंज स्थित धर्मकांटे के बराबर में बने एक गोदाम में चोरी का ...