एटा, अप्रैल 24 -- धर्मकांटा पर सो रहे वृद्ध की संदिग्धवस्था में मौत हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कुसाड़ी निवासी रामसनेही (65) का धर्मकांटा है। धर्मकांटे के पास ही परचून की दुकान कर ली है। वह रात को वहीं पर सोते हैं। गुरुवार की रात को खाना खाने के बाद वह सो गए। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बेटा गया तो वह चारपाई पर मृत पड़े थे। पिता को मृत देख वह दंग रह गया। मामले की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी। यह भी पढ़ें- मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले युवक का कुएं में पड़ा मिला शव रामसनेही के भाई ने बताया कि हत्या का संदेह है। गले पर कुछ चोट के निशान लग रहे है। हत्या के पीछे क्या कारण यह किसी को नहीं पता। प...