गौरीगंज, मई 23 -- जामो। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संभई स्थित नेशनल धर्मकांटा पर सो रहे चौकीदार को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की है।जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय सर्वेश उर्फ पिंटू निवासी ग्राम हिमई मजरे नौडाड थाना जगदीशपुर अपनी ससुराल पूरे दिर्गज मजरे संभई में रहकर नेशनल धर्मकांटा पर चौकीदारी का काम करता था। बीते शुक्रवार की रात वह धर्मकांटा पर ही चारपाई पर सो रहा था। रात में ही लकड़ी लदी एक ट्रक धर्मकांटा पर वजन कराने आई। ट्रक चालक ट्रक को बैक कर रहा था लेकिन वह चारपाई पर सो रहे चौकीदार को नहीं देख सका और ट्रक के नीचे आकर चौकीदार की कुचल जाने स...