चंदौली, मार्च 17 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महारथपुर तियरा गांव में रघुवर सेवा समिति की ओर से आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन मंगलवार को पूरा कथा पंडाल भक्ति रस में डूबा नजर आया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच कथा व्यास रश्मि मिश्रा (वृंदावन) ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया।कथा के दौरान व्यासपीठ से भगवान श्रीराम के धनुष भंग प्रसंग का अत्यंत रोचक चित्रण किया गया। उन्होंने बताया कि जनकपुरी में आयोजित स्वयंवर में अनेक पराक्रमी राजा और योद्धा भगवान शिव के धनुष को उठाने में असफल रहे। ऐसे में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने सहज भाव से धनुष भंग कर दिया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि ईश्वर के कार्य सरल और अहंकार रहित होते हैं, जहां शक्ति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.