गिरडीह, मार्च 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के लोन रिकवरी एजेंटों की मनमानी एक बार फिर सामने आयी है। तिलक देने जा रहे एक ही परिवार के लोगों के साथ इस बार एजेंटों के द्वारा बीच बाजार में मारपीट और छिनतई की गई है। मारपीट की घटना में एक युवक घायल भी हो गया है, जबकि दो अन्य लोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई है। भुक्तभोगियों ने एक आरोपी को पकड़कर कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हो-हंगामा का मामला भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। जिसे देख लोगों में लोन रिकवरी एजेंटों के खिलाफ आक्रोश है और ऐसे लोगों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की जा रही है। लोन रिकवरी एजेंटों की करतूतों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पूर्व भी इस तरह की घटनाओं का अंजाम एजेंटों के द्वारा दिया जा चुका है। घटना के बाद हमेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.