छपरा, मार्च 18 -- सोनपुर। सोनपुर के श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम में बुधवार को हिन्दु पंचांग के अनुसार विधि - विधान तथा पूजा - अर्चना के साथ नव वर्ष मनाया गया। देवस्थानम के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने बताया कि चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा,2083 का दिन देश के ज्योतिषाचार्यों एवं ब्राह्मण आचार्यों के लिए अत्यंत पवित्र दिन है। आज के दिन वे नया पंचांग धारण करेंगे। पंचांग एक मात्र धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय खगोलशास्त्र, ज्योतिष, समय-विज्ञान और आध्यात्मिक अनुशासन का जीवंत उदाहरण है। हमारे दैनिक जीवन को धर्म, ज्योतिष और खगोलशास्त्र से जोड़ने वाला सेतु भी है। जब भी कोई शुभ कार्य की योजना बनाई जाती है, तो सबसे पहले पंचांग देखी जाती है।पंचांग केवल एक कैलेंडर नहीं है, यह हिंदू जीवन पद्धति का वैज्ञानिक, खगोली...