बाराबंकी, दिसम्बर 8 -- रामसनेहीघाट। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश गुप्ता के संयोजन में टिकैतनगर बस स्टॉप स्थित श्री दुर्गा पूजा पांडाल में चल रही श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पूज्य व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज महराज ने धर्म, अध्यात्म और आदर्श गृहस्थ जीवन पर मनमोहक प्रवचन दिया। पूज्य व्यास जी ने स्वर्ग और नरक की सुंदर व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य जब अज्ञानवश भोग-विलास एवं पापाचार में लिप्त होता है तो उसका जीवन नारकीय बन जाता है और वह जन्म-मरण के चक्र में भटकता रहता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में श्रीमद्भागवत एवं श्रीरामचरितमानस की गंगा ही मनुष्य को भवसागर से पार करा सकती है। सत्संग और राम-नाम ही मोक्ष का सरल मार्ग हैं। कहा कि आदर्श गृहस्थ जीवन भगवान शिव से सीखना चाहिए-पति-पत्नी के व्यवहार, संवाद, मतभेदों के समाधान और घर-परिवार में सामंजस्य बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.