रिषिकेष, सितम्बर 8 -- अपनी धरोहर न्यास की ओर से मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित स्वामीनारायण आश्रम में दो दिवसीय 'धरोहर संवाद' कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसमें उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों, लोक वाद्यों और सांस्कृतिक परंपराओं पर चर्चा के साथ इनके संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूकेएसएसएससी के चेयरमैन गणेश सिंह मार्तोलिया, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, मुनिकीरेती नगरपालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, स्वामीनारायण आश्रम के महंत सुनील भगत व व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के पहले दिन उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी भोजन और व्यंजनों पर चर्चा हुई। पहाड़ी व्यंजनों पर कार्य कर रहीं मधु असवाल ने उड़द की दाल से लेकर सोयाबीन की पहाड़ी बड़ी तैयार करने की पारंपरिक विधि और वर्तमान समय...