धरोहर का ग्रैंड फिनाले, रंगारंग कार्यक्रमों की धूम
रुडकी, मार्च 28 -- क्वांटम विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव धरोहर 2026 का ग्रैंड फिनाले शनिवार को संपन्न हुआ। इस वर्ष धरोहर विविधता, नवाचार और रचनात्मकता का अनूठा संगम बनकर उभरा। इसमें आईआईटी, बीएचयू, लखनऊ विश्वविद्यालय, केआईआईटी भुवनेश्वर, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, एमआईटी एडीटी पुणे, डीवाई पाटिल इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई और वीआईटी भोपाल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।ग्रैंड फिनाले में फैशन वॉक, डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताएं मुख्य आकर्षण रहीं। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फैशन वॉक में आत्मविश्वास और स्टाइल का अनूठा प्रदर्शन हुआ, वहीं डांस और सिंगिंग ने पूरे माहौल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.