आगरा, मई 25 -- धरा चेतना फाउंडेशन की ओर से स्थापना दिवस पर दयालबाग स्थित इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शेखर दीक्षित ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता अरुण डंग ने कहा कि धरा चेतना फाउंडेशन की सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रियता उत्साहवर्धक है। इससे जुड़े युवा नई सोच के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। विशिष्ट अतिथि उद्यमी डॉ. रंजना बंसल ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। वर्तमान समय की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

संस्थान की गतिविधियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष दीपाली सिंह ने कहा कि धरा चेतना फाउंडेशन सामाजिक रूप से प्रेरित संगठन है, जो रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लि...