चंदौली, मार्च 21 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व वानिकी दिवस पर शनिवार को एक पेड़ मां के नाम थीम पर वन विभाग की ओर से बलुआ घाट पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान वनों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।क्षेत्रीय वन अधिकारी राम सांवरे यादव ने कहा कि जंगल धरा का दिल है। इसे सुरक्षित कर ही जीवन को बचाया जा सकता है। वहीं घाट पर पौधों के लगातार संरक्षण के लिए गंगा सेवा समिति के सात सदस्यों को रेंजर ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित करने के साथ ही लोगों को पेड़ संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने कहा कि जंगल हमारी धरोहर हैं। पौधरोपण कर जीवन को बेहतर बनाने की जरूरत है। वन वर्षा लाने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जैव विविधता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान अंकित जायसवाल, राजेश सोनकर, नीरज साहनी, रा...