सराईकेला, अक्टूबर 6 -- झारखंड विधानसभा की सार्वजनिक उपक्रम समिति सोमवार को सरायकेला पहुंची। समिति के सभापति और मझगांव के विधायक निरल पूर्ति की अगुवाई में पहुंची समिति में मनोहरपुर के विधायक जगत मांझी और हजारीबाग के बरकठा के विधायक अमित कुमार यादव शामिल थे। परिसदन में उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के अलावा झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. सुभेंदू महतो ने समिति का स्वागत किया। समिति के सभापति ने कहा कि समिति सभी विभागों के कामकाज का धरातल पर वास्तविक आकलन करने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रही है। हमारा एकमात्र लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर...