जहानाबाद, मार्च 29 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। विशुनगंज थाना क्षेत्र के धराउत गांव मे रास्ते के विवाद को लेकर दो गोतिया में मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में चितरंजन दास और उनकी पुत्री अंजली कुमारी घायल हो गई। धटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया, जहां दोनों की चिकित्सा की गई। इधर, एक अन्य मारपीट की घटना में इस्माइलपुर गांव में रिंकू कुमारी घायल हो गई। उसकी चिकित्सा भी रेफरल अस्पताल मखदुमपुर में कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...