धरहरा स्टेशन के पास रेल पटरी में आई दरार, टला बड़ा हादसा
मुंगेर, अगस्त 9 -- धरहरा, एक संवाददाता। जमालपुर-किऊल रेलखंड पर धरहरा स्टेशन के पास शनिवार की सुबह मुख्य रेल पटरी में दरार आने से कुछ देर के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा।
सतर्कता से टला बड़ा हादसा ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन सह पोर्टर सुबोध कुमार की सतर्कता से समय रहते रेल फ्रैक्चर का पता चल गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5.50 बजे धरहरा स्टेशन फाटक से लगभग 100 मीटर दूर पटरी में दरार दिखाई दी।
ट्रेन का परिचालन रोका गया स्टेशन मास्टर ललित कुमार ने बताया कि 53479 नंबर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद डैशबोर्ड पैनल पर ट्रैक सर्किट 4 टी 1 फेल होने का रेड सिग्नल दिखाई दिया। इसके बाद पॉइंट्समैन सुबोध कुमार को जांच के लिए भेजा गया। जांच के दौरान उन्होंने पटरी में फ्रैक्चर की पुष्टि की और तत्काल इसकी सूचना स्टेशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.