चंदौली, अप्रैल 28 -- सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सकलडीहा रेलवे स्टेशन से धरहरा तक सात मीटर चौड़ी सड़क बनाने की कवायद तेज हो गयी है। यह सड़क सकलडीहा रेलवे स्टेशन से धरहरा में बनने वाली स्टेडियम को जोड़ेगी। जिससे यात्रियों को 10 से 15 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करने से निजात मिलेगी और स्टेडियम तक पहुंचने में सहूलियत होगी।धरहरा गांव में लगभग 10 एकड़ भूमि पर 23.86 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाना है। इस परियोजना की तैयारी वर्ष 2015 से चल रही है। शासन की ओर से पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की गई थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण निर्माण शुरू नहीं हो सका था। इस स्टेडियम में एथलीट ट्रैक, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी मैदान और एक बहुद्देशीय हॉल जैसी सुविधाएं होंगी।इस साल एक बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.