मुंगेर, मई 8 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब रेलवे प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर पहुंची। आईओडब्ल्यू ललन कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव नयन और सीएमआई एस गुप्ता के नेतृत्व में अभियान शुरू होते ही कई दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। टीम ने लंबे समय से रेलवे भूमि पर कब्जा जमाकर बैठे दुकानदारों को चिन्हित करते हुए जगह खाली करने का निर्देश दिया। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए दावा किया कि, जिस जमीन पर उनकी दुकानें हैं, वह उनकी निजी भूमि है। विरोध कर रहे एक दुकानदार ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष संबंधित कागजात भी प्रस्तुत किए। इस पर अधिकारियों ने कहा कि दस्तावेजों की जांच अंचल कार्यालय से करायी जाएगी। बताया गया कि, रेलवे प्रशासन ने सीमांकन को...