मुंगेर, मई 16 -- धरहरा,एक संवाददाता। धरहरा थानाक्षेत्र के औड़बगीचा गांव में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीण शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर अड़ गए। लोगों का कहना था कि, मामले की जांच जरूरी है, नहीं तो समाज में गलत संदेश जाएगा और दोषी बच निकलेंगे। मृतका स्वर्गीय यात्री साव की पत्नी बतायी गई हैं। जानकारी के अनुसार 3 मई को अचानक महिला समेत उनके दोनों पुत्र अजीत कुमार उर्फ पंकज (36), विश्वजीत कुमार (25) और बहन ललिता देवी की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। वृद्ध महिला पहले से डायबिटीज की मरीज थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले निजी अस्पताल और फिर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।

ग...