मुंगेर, मार्च 31 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय धरहरा के सभागार में सोमवार को बीडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में जीरो डोज पर स्वास्थ्य सुरक्षा सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम (एचएसएस 3.0) के तहत प्रखंड स्तरीय अंतर विभागीय अभिसरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में धरहरा प्रखंड के चयनित गांवों में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सेविकाओं के सहयोग से घर-घर सर्वे किया जाए, ताकि एक भी बच्चा या परिवार टीकाकरण से वंचित न रहे। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सर्वे के बाद वरिष्ठ स्तर पर सत्यापन कराया जाए और नियमित अंतराल पर सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जीरो डोज वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें पूर्ण टीकाकरण से जोड़ना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक...