मुंगेर, मई 28 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड में शनिवार को बकरीद पर्व शांति, भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। प्रखंड क्षेत्र के धरहरा, मानगढ़, बंगलवा समेत विभिन्न पंचायतों में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। लोग नए कपड़े पहनकर ईदगाह पहुंचे और पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया। बकरीद को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। धरहरा एवं लड़ैयाटांड़ थाना की पुलिस विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर मुस्तैद रही। यह भी पढ़ें- एक-दूसरे को गले लगा समाज में भाईचारे का संदेश दिया शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की तै...