चंदौली, फरवरी 23 -- सकलडीहा। धरहरा गांव के बदहाल हो चुके संपर्क मार्ग का 20 लाख रुपये की लागत से पुनर्निर्माण कराया जाएगा। समाज कल्याण निदेशक ने इस संबंध में जिलाधिकारी से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिया हैं। सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत होगी। धरहरा गांव में सकलडीहा- डेढ़ावल मार्ग से अनुसूचित जाति बस्ती को जोड़ने वाली सड़क पिछले कई वर्षों से बदहाल स्थिति में थी। बारिश के दौरान ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने समाज कल्याण निदेशक संजीव सिंह से मुलाकात कर सड़क निर्माण का अनुरोध किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...