मुंगेर, जून 19 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर द्वारा शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के शरधापुर ग्राम स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-47 पर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं संबंधित लाभार्थियों को महिला सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इसमें महिला हेल्पलाइन 181, जिला महिला सशक्तिकरण हब, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर, कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम तथा साइबर अपराध से बचाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- महिलाओं को योजनाओं एवं उनके अध...