चम्पावत, अप्रैल 1 -- रीठासाहिब में धरसों-रैकुंडी-बौलना सड़क का सर्वे शुरू हो गया है। सड़क बनने से चम्पावत और नैनीताल जिले के दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को सुविधा मिल सकेगी। भाजपा एससी मोर्चा के जिला मंत्री नवीन रसीला ने बताया कि सड़क नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में फल, सब्जी और फसलों का उत्पादन होता है। लेकिन किसान मंडी तक नहीं पहुंचा पाते। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई के ईई भुवन नैनवाल ने बताया कि सड़क सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। सर्वे शुरू होने पर जिला पंचायत सदस्य सोनू बोहरा, प्रधान संजय बिनवाल, बीडीसी कविता गोस्वामी, राजेंद्र गोस्वामी, कलावती देवी, माधवी देवी, सतीश रैकुंडी, कैलाश नाथ, कुंदन बोहरा, रमेश परवाल ने खुशी जताई।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...