गाजीपुर, मार्च 6 -- गाजीपुर। करंडा ब्लॉक के धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब हो चुकी है। सड़क पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं मार्ग में ही पड़ने वाली पुलिया पिछले कई वर्षों से टूटी हुई है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। यह हाल तब है जब इस मार्ग से दर्जनों स्कूलों के बच्चों का स्कूल आना जाना है। इस मार्ग से क्षेत्र के कई गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं, लेकिन सड़क और पुलिया की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में सड़क और पुलिया की खराब हालत को लेकर काफी आक्रोश है। लोगों ने सड़क के मरम्मत की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...