गंगापार, जुलाई 15 -- यमुनापार के करछना-कोहडार मार्ग पर बुधवार दोपहर धरवारा के खेक्सा गांव के पास प्रयागराज से कोरांव जा रही एक प्राइवेट जीपीएस बस में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। चालक की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की तत्परता से बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दो-तीन यात्रियों को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार करीब 12 बजे 15 से 20 यात्रियों को लेकर बस कोरांव की ओर जा रही थी। धरवारा के पास किसी वाहन से टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग से रगड़ लगने के कारण बस में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस धू-धू कर जलने लगी। आस...