धरमपुर में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर कराया निस्तारण
कौशाम्बी, जून 5 -- टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान अंतर्गत शुक्रवार को उप जिलाधिकारी मंझनपुर आकाश सिंह़ ने धरमपुर में कैम्प आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से तीन शिकायतों का ग्राम स्तर पर निस्तारण कराया। कैम्प में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शिकायतकर्ता संतोष सिंह की शिकायत पर बंजर भूमि की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। इसी प्रकार शिकायतकर्ता मुकेश की शिकायत पर तालाब की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। शिकायतकर्ता अर्जुन सिंह की शिकायत पर चकमार्ग की पैमाइश कर चिन्हित किया गया। अंत में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.