रामपुर, मार्च 2 -- ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष आर्दश सक्सेना ने कहा कि जन्तर मंतर पर होने वाले धरने में जनपद के काफी लोग शामिल होंगे। वक्ताओ का कहना है कि यह अंतिम लड़ाई है, केन्द्र सरकार को शीघ्र ही न्यूनतम पेंशन 7,500 रूपये मासिक तथा चिकित्सा सुविधा को घोषणा करके तुरंत लागू करना चाहिए। बैठक में आदर्श सक्सेना, प्रमोद जौहरी, हरिओम, तुलसीराम, रामनिवास, रेखा भारती, मुरारी लाल, महेन्द्र रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...