आजमगढ़, जुलाई 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने की खबर मिलते पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। मंगलवार रात सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में सपा के चार विधायक कलक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। पेपरलीक समेत अन्य मांगों को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मंगलवार की शाम को शामिल होने थे। दिल्ली पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। इसकी खबर मिलते ही जिले के सपा नेताओं के साथ ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर सड़क पर उतरे सपाई विरोध में रात करीब आठ बजे सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ. स...