बदायूं, मार्च 22 -- बरेली-मथुरा हाईवे पर अंडरपास की मांग को लेकर भाकियू टिकैत के नेतृत्व में चल रहा धरना 11 में दिन भी जारी रहा। धरने पर गाजीपुर के पूर्व विधायक कामरेड राजेंद्र सिंह भाकियू और ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि अंडरपास की ग्रामीणों की मांग जायज है इसकी अनदेखी की करना शासन प्रशासन को बहुत महंगा पड़ेगा। शनिवार को गाजीपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बोले कि रोड ऊंची कर ग्रामीणों को कैद करना उनके आजादी से खिलवाड़ है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। निर्माणाधीन संस्था को हर हाल में अंडरपास बनाना ही होगा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर से भी ट्रेन भरकर आएंगे जिरौली में आंदोलन किया जायेगा। कहा कि जिरौली में 23 मार्च को शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहीद दिवस धरना स्थल पर कार्यक्रम होगा। यहां जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.