मेरठ, अप्रैल 20 -- सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर सेक्टर दो में रविवार को लगातार दसवें दिन भी महिलाओं एवं व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरनारत महिलाओं ने थाना प्रभारी नौचंदी द्वारा महिलाओं एवं उनके पतियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी को लेकर आक्रोश जताया। रविवार को महिलाओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। कहा कि वह भाजपा के समर्थक हैं और मोदीजी-योगीजी से ही न्याय-राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक उनके बीच न तो शासन-प्रशासन का कोई प्रतिनिधि आया और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि ने आकर सुध-बुध ली। महिलाओं ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंगलवार तक उनके बीच कोई बड़ा अफसर-जनप्रतिनिधि नहीं आया तो बुधवार को सर्वसम्मति से फैसला लेकर आंदोलन का अगला कदम उठाएंगी। यह भी पढ़ें- महिला बिल पास न होने पर आधी आबादी ने निकाला बेनक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.