बिजनौर, मई 8 -- बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में नहटौर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मीमला जमालपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने अपने अभिभावकों के साथ बीएसए कार्यालय पर पहुंचकर धरना दिया। अभिभावकों और बच्चों ने धरने पर विद्यालय के शिक्षक सौरभ पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए स्कूल से हटाने की मांग की। शुक्रवार को बीएसए कार्यालय पर आयोजित धरने पर बच्चों ने बताया कि शिक्षक के व्यवहार से वे काफी भयभीत हैं। उनका आरोप है कि शिक्षक आए दिन बच्चों के साथ मारपीट करते हैं। बच्चों का कहना है कि शिक्षक के डर के कारण पिछले करीब एक महीने से कई छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा रहे हैं। कार्रवाई न होने से नाराज बच्चों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और शिक्षक को विद्यालय से हटाने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल नंदिनी, आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.