दरभंगा, अप्रैल 25 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले जिले के विभिन्न संघों की ओर से संयुक्त रूप से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल के रेजाउल्लाह, संजीव कुमार ठाकुर, सौरभ कुमार, रफीउद्दीन, संजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से की। करमगंज स्थित शिक्षा भवन में धरना पर बैठे शिक्षकों की नौ सूत्री मांगों में शिक्षकों की कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, एचएम पद पर प्रोन्नति, यूटीआई की राशि का अविलंब भुगतान, ईपीएफ की राशि को वेतन भुगतान के साथ अद्यतन करने, विद्यालय समय के बाद शाम 6:30 बजे के बाद किए गए आंदोलन के दौरान 27 शिक्षकों के काटे गए वेतन का अविलंब भुगतान आदि शामिल है। यह भी पढ़ें- आवासीय विद्यालयों के ...