धरने के सफल बनाने के लिए किया आह्नवान
बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति बस्ती मंडल की मासिक बैठक शुक्रवार को रोडवेज बस स्टेशन परिसर में जिलाध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कृष्णानंद पांडेय ने नौ, 10 और 11 मार्च को दिल्ली जंतर-मंतर में अपनी मांगों को लेकर पहुंचाने के लिए कर्मियों से आवह्नन किया। मंडल अध्यक्ष बाल मुकुंद मिश्रा और हरिश्चंद्र उपाध्याय ने कहा पेंशन सहित अन्य मांगों को लेकर संषर्घ जारी रहेगा। इस दौरान दूधनाथ यादव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, नसीबुल्लाह, विद्यामणि शुक्ला, अशोक सिंह, मुन्नालाल चौधरी, सुरेश चंद्र उपाध्याय, गणपत चौधरी, समसुल हक, जबर अली, राजेंद्र सिंह, त्रिलोकी नाथ पांडेय, रामबोहर गिरी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.