बागपत, जून 15 -- दाहा। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर गांगनौली गांव में धरना चल रहा है। इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसमें दोघट थाने में तैनात हेड कांस्टेबल मंच से रागिनी गाते और लोगों का मनोरंजन करता दिख रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए सीओ बड़ौत ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई के लिए संस्तुति रिपोर्ट एसपी को भेज दी थी। इसके बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। गांगनौली गांव के ग्रामीण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर कट की मांग को लेकर एक माह से अधिक समय से धरना दे रहे हैं। किसानों के इस आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन का भी समर्थन प्राप्त है। धरना स्थल पर लगातार सभाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया ...