कन्नौज, जनवरी 9 -- तालग्राम, संवाददाता। सीएचसी तालग्राम में आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आशाओं ने कोल्ड चेन के बाहर बैठकर विरोध जताया। इसी दौरान कोल्ड चेन के बाहर आशाओं ने खिचड़ी पकाई गई और स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. कुमारिल मैत्रेय को भोजन कराया गया। आशा वेलफेयर एसोसिएशन की ब्लॉक अध्यक्ष कीर्ति राजपूत ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का कोई ठोस समाधान नहीं निकलता। तब तक कोल्ड चेन का ताला नहीं खोला जाएगा। अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने भी दो टूक कहा कि मांगों पर स्पष्ट निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के चलते सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित बनी हुई हैं। टीकाकरण समेत अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर भी असर पड़ा है। स्वास्थ्य अधीक्षक द्वारा आशाओं को समझाने और वार्ता करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.