फतेहपुर, मई 2 -- फतेहपुर। शिक्षकों की लम्बित विभिन्न समस्याओं के निदान न होने पर शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने शीघ्र ही समस्याओं के निस्तारण किए जाने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस धरने के बाद भी निदान नहीं मिला तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। डीआईओएस कार्यालय परिसर में आयोजित धरने की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष आलोक शुक्ला ने की। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले के माध्यमिक शिक्षकों की अनेक समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिनके समाधान के लिए पूर्व में भी कई बार निवेदन किया जा चुका है, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन की मांग बाद में डीआईओएस को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि चयन बोर्ड अधिनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.