धरने की तैयारी तेज, शिक्षकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
बिजनौर, अप्रैल 29 -- शेरकोट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर 2 मई 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रस्तावित एक दिवसीय धरने को सफल बनाने के लिए जिलामंत्री विनोद कुमार ने स्कूलों का दौरा कर शिक्षकों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज सहित आरयूएम उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शिक्षकों से संवाद करते हुए उन्होंने बताया कि धरने के माध्यम से शिक्षकों की लंबित समस्याओं को शासन तक पहुँचाया जाएगा। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, समान कार्य के लिए समान वेतन, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण और व्यावसायिक शिक्षकों को पूर्णकालिक दर्जा शामिल हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षक संघ ने स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग उठाई साथ ही एनपीएस कटौती, जीपीएफ स्थानांतरण में देरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.