शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- नारायनपुर उर्फ नयागांव में होली के दिन हुए जानलेवा हमले के मामले में धरने की चेतावनी के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक नामजद आठ आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस के अनुसार 6 मार्च को दर्ज मुकदमे में पुरानी रंजिश के चलते वादी और उसके पिता पर हमला किया गया था। पहले चार आरोपी जेल भेजे गए थे। इसके बाद पीड़ित परिवार द्वारा धरना और भूख हड़ताल की चेतावनी देने पर पुलिस ने 14 अप्रैल को रामसरन और अशोकपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज व मारपीट करने की धमकी देने की शिकायत हमले में घायल चन्द्रपाल सिंह का इलाज लखनऊ में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्रवाई जारी रखने की मांग की है। यह भ...