अलीगढ़, जनवरी 9 -- अलीगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा व बिजली उपभोक्ताओं के साझा मंच के बैनर तले जारी किसानों के पक्के मोर्चे (धरने) को एक महीना हो गया। इस पर आज बड़ी संख्या में किसान नेता धरने में शामिल होंगें। इस मौके पर पंचायत रखी गई है, जिसमें मुख्य अभियंता सहित सभी बिजली अधिकारियों को न्यौता दिया गया है। धरनार्थियों ने विभाग से लिखित अपील की है कि किसानों के मांगपत्र पर कार्रवाई और निर्णय से अवगत कराया जाए‌। एक महीना बीत जाने पर भी विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है। महीने के अंतिम दिन धरने में क्रांतिकारी किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष नगेंद्र चौधरी, मंडल प्रभारी सुरेश चंद्र गांधी, नेतराम सिंह, रघुराज चौधरी, किसान सभा के जिलाध्यक्ष सूरजपाल उपाध्याय, इदरीश मोहम्मद, भाकियू के नगर अध्यक्ष नसीम राजा शामिल रहे। ...