औरंगाबाद, मई 30 -- किसानों ने कहा- मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा, उग्र आंदोलन और चक्का जाम की चेतावनी रफीगंज, संवाद सूत्र। उत्तर कोयल नहर परियोजना के अधूरे कार्य को पूरा कराने और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की मांग को लेकर रफीगंज प्रखंड मुख्यालय में चल रहे किसानों के धरना ने शुक्रवार को 500 दिन पूरे कर लिए।

धरना का सम्मान इस अवसर पर डॉ. रंजीत कुमार एवं सदस्यों ने धरनास्थल पहुंचकर आंदोलनरत किसानों को फूल-माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा उनका हौसला बढ़ाया। धरना के अध्यक्ष अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां, डॉ. तुलसी यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, सिद्धि यादव, डॉ. शिवनंदन यादव, नरेश यादव, उमेश यादव, संतोष गिरी, ललन ठाकुर, उपेंद्र यादव, भोलानाथ वर्मा, महेश यादव समेत अन्य धरनार्थियों को सम्मानित किया गया।...